STORYMIRROR

Rohit Kumar

Romance

3  

Rohit Kumar

Romance

एक ऐसी भी प्रेम कहानी

एक ऐसी भी प्रेम कहानी

3 mins
239

ऐसे लड़के की है जो प्रेम शब्द के बारे में कुछ नहीं जानता था। उसने कभी भी प्रेम के बारे में नहीं जाना था। चलिए हम उस लड़के के प्रेम कहानी को जानते थे। एक लड़का था, वह काफी खुश रहता था। उसके जीवन में कोई गम नहीं था। अभी उसकी पढ़ाई ख़त्म नहीं हुए थी। वह पढ़ने में काफी सही था।


उससे हर टीचर खुश रहते थे। जब वह अगली कक्षा में गया तो उसके कक्षा में एक नई लड़की का दाखिला हुआ। वह लड़की पढ़ने में काफी सही थी। इस लडके के बराबर। यह लड़का मन का काफी साफ था, वह हमेशा लड़कियों से तो बात करता था लेकिन कोई बुरी नजर नहीं डालता था।


अब नई लड़की उस लडके की कक्षा में आई थी। पहले तो इन दोनों में कोई बात नहीं होती थी। लेकिन वह कहते है न कि नियति जो चाहे वह कर सकती है। कुछ समय बाद ही पढ़ाई से जुडी काम के लिए बातें शुरू होने लगी।


पहले तो काफी कम बातें होती थी लेकिन उन दोनों को एक दूसरे से बात करने में काफी मजा आता था। वह अब बहुत सी बाते करने लगे। उन्हें अब धीरे-धीरे प्रेम भी होने लगा लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला। लड़की तो बहुत जल्द समझ गई कि उसे प्रेम हो गया है। वह लडके के साथ रहें के लिए तैय कर लिया।


लेकिन लडके को कुछ ही पता था। वह बस इसको दोस्ती ही समझता था। समय निकलता गया। अब पढ़ाई ख़त्म होने को थी। लड़की सोचती थी की लड़का अपने तरफ से बोले। लेकिन लड़का अभी तक कुछ नहीं समझ सका था। आखिर लड़की ने ही यह बात उसे दोस्तों से कही। बस दोस्त तो अच्छे और बुरे दोनों होते है।लकिन इस लडके के काफी दोस्त इसके कामियाबी से जलते थे। इसके साथ ही अब परीक्षा का समय भी था तो उस लड़के के दोस्तों ने उसकी परीक्षा को ख़राब करना चाहा। उन्होंने यह बात पूरे स्कूल में फैला दिया। जब यह बात टीचर तक पहुंची तो वह इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद यह बात लड़के के पास भी पहुंच गयी। 


अब जब भी वह स्कूल आता था तो उसको काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ता था। इसके कारण उससे उस लड़की से बात करना भी छोड़ दिया और परेशान भी होने लगा। उसने जैसे तैसे परीक्षा को खत्म किया और उसके बाद उससे अपने नई जिंदगी की शुरुवात किया।


भले ही उसके परीक्षा में कम अंक आए थे लेकिन आज वह बहुत खुश है। क्योंकि पढ़ाई ख़त्म होने के बाद उसने बड़ी मेहनत की और एक बड़ा अफसर बना और अब उस लड़की से शादी कर ली। उस लडके को भी उस लड़की से प्रेम था लेकिन वह एक अच्छे समय के इंतजार में था।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance