STORYMIRROR

Nandita Majee Sharma

Tragedy Inspirational

4  

Nandita Majee Sharma

Tragedy Inspirational

भारत आज आज़ाद है....

भारत आज आज़ाद है....

1 min
326

भारत आज आज़ाद है....

अंग्रेजों के कूटनीतियों से,

जिल्लतों की परिधियों से,

पर क्या वो आजा़द है..

समाज की कुरितीयों से ?


भारत आज आज़ाद है....

फिरंगियों के कंटिले अपवादों से

तीन गुना लगान के नादों से,

पर क्या वो आजाद है..

धर्माधारित फ़िज़ूल विवादों से ?


भारत आज आज़ाद है....

गुलामी की चुभती बंदिशों से,

अंग्रेजों के हुकुमती रंजीशों से,

पर क्या वो आजा़द है

सत्तालोभियों की साजिशों से ?


सवाल यह सोचने पर करें मजबूर,

आज़ाद है अंग्रेजों की तानाशाही से,

पर कब हम आजाद हो पाएंगे,

भीतरी पनपते द्वेषों की लड़ाई से.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy