STORYMIRROR

chaitany tecanical

Inspirational Others

4  

chaitany tecanical

Inspirational Others

वो वतन मेरा है‌

वो वतन मेरा है‌

1 min
344

जहाँ पर हरियाली से छाए खेत है, 

सपने संपूर्ण करने की आजादी है , 

प्रेम मोहब्बत और विश्वास से भरा,

 वो वतन मेरा है‌         ।।


दया क्षमा और दान की भावनाएं है, 

जहाँ अन्य जीवों को भी परिवार कहते है, 

पेड़-पौधों को मानते है भगवान, 

वो वतन मेरा है‌        ।।


जहाँ पैसों से भी लगते प्यारे रिश्ते है, 

अलग- अलग हो के भी सब एक होते हैं, 

वाणी संस्कृति भिन्न पर है एकता, 

वो वतन मेरा है‌        ।।


भाईचारे की सिख जहाँ पर दी जाती है,

 आदर- सन्मान जहाँ पर सबके लिए है,

 मेहमान भी जहाँ होते है भगवान, 

वो वतन मेरा है‌        ।।


हर रंग मिलकर यहाँ एक रंग बनाते हैं, 

सफेद रंग से शांति कायम कि जाती है, 

हर एक त्योहार जहाँ मनाते धूमधाम से,

 वो वतन मेरा है‌       ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational