STORYMIRROR

Kavita Panot

Inspirational

4  

Kavita Panot

Inspirational

वादा

वादा

1 min
369

आज मैंने खुदसे एक वादा किया है

दुनियॉ के बंधनों औऱ जज्बातों के

आडम्बरों से खुद को आधा किया है।


आज पहली बार मैंने

खुद से प्यार थोड़ा सा ज्यादा किया है।

न परेशान खुद को देखूंगी

औरो के क्या क्यों कैसे

तुम तो हो ऐसे ही के

सवालों से अब दिल को

दूर ही रखूंगी।


आज मैने जिंदगी को जीने का

एक नया इरादा कर लिया है।

सारे बंधनो से आजाद कर खुद को

अपनी एक पहचान बनाने

का एक फैसला जेहन में भर लिया है।


हाँ आज मैने खुद से मिलने का

वादा कर लिया है।

दुनिया के प्रपंचों से दूर रख खुद को

खुद से लो प्यार थोड़ा ज्यादा कर लिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational