STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

उदासी का रंग

उदासी का रंग

1 min
513

उदासी इन दिनों

कई बार मेरे सामने से गुजरी है,

उसे जितनी बार देखा

लगने लगा है कि

इसका रंग काला नहीं होता

अलबत्ता कोई एक रंग ही नहीं होता है ।


कई बार

उदासी मुझे

लावारिस सी

आम के

झड़े पीले पत्तों में, 

नीम की काली-भूरी

उखड़ती छाल में ,

अमरूद की तोड़ी गई

हरी शाख की जगह

नारंगी रंग में उभरती,

नागफनी के कांटों की जगह

बूंद भर बेरंग सी,

जहरीले आक पर

सफेद दूध सी बहती भी मिली है।


मुझे लगता है

इन उदासियों को भी

मुस्कराना सीखना चाहिए,

दर्द में डूबे रंगों की उदासी

किसी को नजर नहीं आती,

ये किसी को अपनी नहीं लगती।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract