STORYMIRROR

Srishty Bansal

Inspirational

4  

Srishty Bansal

Inspirational

तन्हां जो छोड़ जाओगे तो...

तन्हां जो छोड़ जाओगे तो...

1 min
355

तन्हां जो छोड़ जाओगे,

तो महफ़िल बनाएंगे।

काली रात दे जाओगे,

तो तारों की बारात सजाएंगे।


आंसू दे जाओगे,

तो हरियाली बरसाएंगे।

अंधेरा दे जाओगे,

तो जूगनुओं को बुलाएंगे।


कांटे दोगे,

तो चलकर दिखाएंगे।

वादें तोड़ोगे,

तो काम आएंगे।


मुंह मोड़ोगे,

तो मुस्कुराना सिखाएंगे।

राह दोगे,

तो मंज़िल को पाएंगे।


चलने का हुनर है हममें,

हम तो चलते जाएंगे।

यहां तक पहुंचे है,

तो थोड़ा और बढ़ जाएंगे।


तुम्हें क्या लगता है?

छोड़ दोगे हमें,

तो हम मातम मनाएंगे?


हम तो वो है जनाब,

जो रात को भी सवेरा बनना सिखाएंगे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational