STORYMIRROR

Ranjeet Singh

Abstract

4  

Ranjeet Singh

Abstract

सुप्रभात

सुप्रभात

1 min
562

नयन से नयन का नमन हो रहा है,

लो उषा का आगमन हो रहा है।


परत पर परत चांदनी कट रही है,

तभी तो निशा का गमन हो रहा है।


क्षितिज पर अभी भी हैं अलसाए सपने,

पलक खोल कर भी, शयन हो रहा है।


झरोखों से प्राची कि पहली किरण का,

लहर से प्रथम आचमन हो रहा है।


हैं नहला रहीं, हर कली को तुषारें

लगन पूर्व कितना जतन हो रहा है।


वही शाख पर हैं पक्षियों का कलरव,

प्रभाती सा लेकिन, सहन हो रहा है।


बढ़ी जा रही है जिस तरह से अरुणिमा,

है लगता कहीं पर हवन हो रहा है।


मधुर मुक्त आभा, सुगन्धित पवन है,

नए दिन का कैसा सृजन हो रहा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract