STORYMIRROR

Agrawal Shruti

Inspirational

4  

Agrawal Shruti

Inspirational

संदेश

संदेश

1 min
380


सबक ले अतीत से

तू स्वप्न देख भविष्य का

पौरूष लगन से कर विजित

ध्येय अगम अदृश्य सा

अब छोड़ आलस प्रण उठा

जीत कर दुनिया दिखा

कितने जनम के बाद मिला

चोला तुझे मनुष्य का

सबक ले अतीत से

तू स्वप्न देख भविष्य का

पौरूष लगन से कर विजित

ध्येय अगम अदृश्य सा

असत्य को तू जीत ले

व्यक्तित्व को सुदृढ़ बना

तेज हो वो चरित्र में

हर कलुष हो अस्पृश्य सा 

सबक ले अतीत से

तू स्वप्न देख भविष्य का

पौरूष लगन से कर विजित

ध्येय अगम अदृश्य सा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational