STORYMIRROR

Pawan kumar Vaishnav

Inspirational

4  

Pawan kumar Vaishnav

Inspirational

समय की जरूरत...!

समय की जरूरत...!

1 min
23

किसी न किसी कविता को पढ़ना

इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है।


कविता को पढ़ते रहने से धरती पर प्रेम बचा रहता है

और प्रेम सेजीवन का हर पल जीने योग्य हो जाता है।


बिना प्रेम के पक्के फलों में मिठास नहीँ आती

खिले फूलों से सुगन्ध नहीँ आती।


जैसे जीवन के लिए प्रेम जरूरी है

वैसे ही हर समय के लिए कविता जरूरी है।


मैं कविता पढ़ते हुए प्रेम में रहता हूँ

जैसे बरसती हुई बूंदों मेंधरती की महक रहती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational