शुभ दीपावली
शुभ दीपावली
🧨🔔🎉
🌼 शुभ दीपावली 🌼
✍️ श्री हरि
🗓️ 20.10.2025
दीप जले तो मन के कोने उजियारे हो जाएँ,
भूलें मन की बातें कड़वी, सब प्यारे हो जाएँ।
भीतर बसे अंधकार को आज मिटा दो,
प्रेम की बाती से, द्वेष के दीप बुझा दो।
हर घर में लक्ष्मी का वास हो,
हर मुख पर मधुर उल्लास हो।
गूंजें गीत प्रेम और अनुराग के
हर आँगन में जीवन, हुलास हो।
किसी के घर अँधियारा न रह जाए,
किसी की झोली खाली न रह जाए।
साँझ सजे दीपकों के प्रकाश से ऐसे,
जैसे स्वयं प्रभु श्रीराम धरती पर हों आए।
फूलों से सजे आँगन,
रंगोली में मुस्काए स्नेह।
मिट्टी के दीये कहें धीरे धीरे
“जगमग कर दे हर रग, हर देह।”
चलो, दीप जलाएँ आशा, उमंग का वहां भी
जहाँ अब तक उदासियों की धुंध पसरी है।
एक किरण प्रेम की रख दो उन हृदयों में भी
जहाँ नफ़रत की जड़ अभी तक हरी है।
शुभ दीपावली सभी को!
यह पर्व न केवल घरों को,
बल्कि दिलों को भी रोशन कर जाए! 🌟
आप सभी को पंच दिवसीय दीप पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और अनन्त बधाइयां 🌺🌺💐💐💐💐🙏🙏
