शपथ,जल बचाना है कल बचाना है
शपथ,जल बचाना है कल बचाना है
शपथ हम खाते हैं,जल बचाएंगे कल बचाएंगे,
शपथ हमारी कि प्रतिदिन कम से कम 1 लीटर जल बचाएंगे,अगली पीढ़ी का भविष्य बचाएंगे,
हमने भी कसम खाई 130 करोड़ भारतीय प्रतिदिन 130 करोड़ लीटर जल बचाएंगे,प्रथ्वी पर जीवन सुरक्षित बचाएंगे,
हमने भी कसम खाई है जल की बर्बादी रोकेंगे, न स्वयं बर्बादी करेंगे न ही दूसरो को करने देंगे,
शपथ हम खाते है जल बचाएंगे कल बचाएंगे,
शपथ हम खाते हैं जल का संरक्षण स्वयं भी करेंगे दूसरो से भी कराएंगे,
शपथ हम खाते हैं जल प्रदूषण न तो स्वयं करेंगे न ही दूसरो को करने देंगे,
शपथ हम खाते हैं वर्षा जल संरक्षण स्वयं भी करेंगे दूसरो से भी कराएंगे,
शपथ हम खाते हैं नदियों के जल को भी न तो स्वयं प्रदूषित करेंगे न ही दूसरो को करने देंगे,
शपथ हम खाते हैं जल बचाएंगे कल बचाएंगे,
शपथ हम खाते हैं जल संरक्षण अभियान को सफल बनाएंगे,कल को सुरक्षित बनाएंगे,
शपथ हम खाते हैं नदी, नालो, तालाब व पोखरों को पुनर्जीवित करेंगे,प्रथ्वी जल का स्तर बढ़ाएंगे,
शपथ हम खाते हैं खेती बाड़ी मे भी जल की नई तकनीक अपनाएंगे,कल के लिए भी जल बचाएंगे,
शपथ हम खाते हैं खेती की जमीन को बंजर होने से बचाएंगे,सिंचाई के लिए जल बचाएंगे,
शपथ हम खाते हैं जल बचाएंगे कल बचाएंगे।
