STORYMIRROR

Abhishek Mishra

Inspirational

4  

Abhishek Mishra

Inspirational

साहस

साहस

1 min
248

मुश्किलें जरूर है, मगर ठहरा नहीं हूं मैं

मंज़िल से जरा कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं


कदमों को बांध न पाएंगी, मुसीबत कि जंजीरें,

रास्तों से जरा कह दो, अभी भुला नहीं हूं मैं


धर्म का बांध टूटेगा, तो फ़ना कर के रख दूंगा,

दुश्मन से जरा कह दो, अभी गरजा नहीं हूं मैं


दिल में बचा के रखी है, बचपन कि बातें

मुहब्बत से जरा कह दो, अभी बदला नहीं हूं मैं


साथ चलता है, दुआओं का काफिला

किस्मत से जरा कह दो, अभी तन्हा नहीं हूं मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational