रक्त
रक्त
रक्त बहाने के लिए हम
आज आतुर क्यों है?
क्योंकि धर्म रक्षा का सवाल है
अपनी मर्यादा का ध्यान रखना है
रक्त बहाने के लिए किसी के पास
जायज़ वजह होने के बाद भी
मानवता हार रही है, क्रोध और
ईर्ष्या से हमारा मन भारी है
न जाने रक्त बहा के कौन सा
जंग जीतने की रणनीति है
हारना तो इन्सान को ही है !
