*रक्षाबंधन*
*रक्षाबंधन*
भैया आ गया है देखो
रक्षाबंधन का त्यौहार।
अबकी बार मुझे ले देना
सुंदर सा प्यारा उपहार।।
पापा सुनिए बात मेरी
आप जाइएगा बाजार।
लाना एक सुंदर सी राखी
जिसमे हों सोने के तार।
आया राखी का त्यौहार।।
अपने भैया को बाधूँगी
सुंदर राखी अबकी बार।
भैया मेरे मुझको देंगे
कोई प्यारा सा उपहार।।
आया राखी का त्यौहार।।
भाई-बहन का है पावन
मनभावन सुंदर त्यौहार।
भैया मेरे जल्दी आना
अबकी राखी के त्यौहार।
आया राखी का त्यौहार।।
भैया यदि तुम देना चाहो
कोई भी प्यारा उपहार।
मुझको एक वचन दो तुम
बिना मास्क न जाना बाजार।
आया राखी का त्यौहार।।
