STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

रिश्तों की दुनिया

रिश्तों की दुनिया

2 mins
184

रिश्तों की अजूबी है दुनिया,

रिश्तों के बंधन में बंधी है दुनिया,

मां बेटे का बड़ा सुंदर है रिश्ता,

इसमें प्रेम व त्याग अपने सर्वोच्च स्तर पर है होता,


मां बेटी का बड़ा सुंदर है रिश्ता,

इसमें मां हमेशा अपनी बेटी को अच्छे

व्यवहार व प्यार का संदेश है देती,

बाप बेटे का रिश्ता भी बड़ा अच्छा है होता,


इसमें बाप ऊपर से कठोर दिखाई है देता

लेकिन अंदर से वह बेटे की कामयाबी के लिए

हर समय चिंता है करता,


बाप बेटी का रिश्ता भी बड़ा सुंदर है होता,

इसमें बाप अपनी बेटी को हर खुशी देना व

उसे कामयाब बनाना है चाहता,


भाई बहन का रिश्ता भी दुनिया में अनोखा है होता,

इसमें भाई अपनी बहन को सुरक्षा व हर खुशी है देता,

बहन का भाई से रिश्ता भी उतना ही अनोखा होता,

इसमें बहन अपने भाई की हर मुसीबत में उसका साथ है देती,


पति पत्नी का रिश्ता भी दुनिया का अजूबा रिश्ता है होता,

इसमें असीम प्यार व समर्पण है होता,

भाई भाई का रिश्ता भी अच्छा है होता,

जिसमे मुसीबत में भाई ही भाई के काम है आता,


चाचा चाची, ताऊ ताई का रिश्ता भी बहुत अच्छा है होता,

इसमें अपने बच्चों के लिए बड़ा प्यार है होता,

मौसा मौसी, मामा मामी का रिश्ता भी बड़ा अच्छा है होता,

इसमें भी अपने बच्चो से अनोखा प्यार है होता,


दादा दादी का प्यार भी बड़ा सुंदर है होता,

इसमें अपने पोता पोती से सबसे ज्यादा प्यार है होता,

नाना नानी का प्यार भी बड़ा अनोखा है होता,

इसमें भी अपने बच्चो से बड़ा प्यार है होता,

रिश्तों की अजूबी है दुनिया, रिश्तों के बंधन में बंधी है दुनिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational