STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract

3  

Kawaljeet GILL

Abstract

पता भेज दो अपना

पता भेज दो अपना

1 min
188

अपना पता हम हर किसी को देते नहीं

अपना नंबर हम हर किसी को देते नहीं

जो दिल मे मेरे हर पल बसता है 

उसको मेरी हर गली हर मोहल्ले की खबर है

अनजान लोगों से कभी दोस्ती हम करते नहीं

ये ऑनलाइन की दुनिया पर विश्वास आसानी से हम करते नहीं

दिल तोड़ने वाले ज्यादा मिलतें है दिल जोड़ने वाले कम,

पढ़े है कई किस्से हम ने ऑनलाइन के धोखो के,

इसलिए अब किसी से दोस्ती करने की सोचते नहीं,

रहते है हम तन्हा तन्हा कम से कम कोई दर्द तो नहीं,

किसी से धोखा मिला तो जीना दुश्वार हो जाएगा,

प्यार और दोस्ती कोई खेल नहीं मेरी नजरो में,

जो कभी भी किसी से हो जाये सोच समझकर करेंगे,

माना प्यार और दोस्ती की कोई उम्र कोई स्टेटस देखकर नहीं होता,

हमको भी जिससे करनी थी मोहब्बत कर चुके एक बार हम,

अब तो बस हम अपना हाले दिल बयां करते हैं ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract