प्रेम एक प्रश्न ?
प्रेम एक प्रश्न ?
धीरे-धीरे
होता है
प्रेम
झटके में
हो जाता है
प्रेम
जल्दी-जल्दी से
हो जाता है
प्रेम
युगों
लग जाता है
फिर भी
प्रेम के बीज
प्रस्फुटित नहीं
हो पाता
प्रेम के
होने में
कितना
समय
लगता है
क्या
समय से
परे है
प्रेम
कब
कैसे
कहां
क्यों
किससे
जैसे
प्रश्नों
से भी
परे है
प्रेम
हर
पैमाने
से
परे है
प्रेम।
