STORYMIRROR

Satish Chandra Pandey

Inspirational

4  

Satish Chandra Pandey

Inspirational

पल की परवाह करें

पल की परवाह करें

1 min
256

मन के गम दूर करें

आओ दो बात करें,

जो हैं दिल टूटे हुए,

उनमें उत्साह भरें।

किसी की चाह रखें,

न कभी डाह रखें,

कठिन हो वक्त भले

न कभी आह भरें।

मजे भरपूर करें,

गमों को दूर करें,

जिन्दगी चार पल की

पल की परवाह करें।

खुद से गलती हो अगर

खुद ही महसूस करें,

हित करें, कर सकें तो,

अहित कभी न करें।

मन के गम दूर करें

आओ दो बात करें,

जो हैं दिल टूटे हुए,

उनमें उत्साह भरें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational