STORYMIRROR

Pooja Ashish

Inspirational

4  

Pooja Ashish

Inspirational

"पहचान है हिन्दी"

"पहचान है हिन्दी"

1 min
418

भारत का अस्तित्व है हिन्दी,

 हम सब का अपनत्व है हिन्दी

 अपने आंचल में ममत्व समेटे,

 मां भारती का श्रृंगार है हिन्दी,


    सभ्यता और संस्कार है हिन्दी,

   अपने देश का व्यवहार है हिन्दी,

   हर भारतवासी के मुख से निकला

    सबसे पहला प्यार है हिन्दी


 हिन्दुस्तान का सम्मान है हिन्दी,

हम लोगों की पहचान है हिन्दी,

मधुर मधुर शब्दों से निर्मित,

जीवन की मिठास है हिन्दी,


    भारत का आगाज है हिन्दी,

    महापुरुषों की आवाज है हिन्दी,

   अनंत काल से चलती आयी,

   एक दिन की न मोहताज है हिन्दी।


              

             


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational