STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

पेड़ की आपबीती कहानी

पेड़ की आपबीती कहानी

2 mins
436


पेड़ लगाना है पुण्य कमाना है,पर्यावरण को बचाना है,      

पेड़ लगाना आंगन की शोभा बढ़ाना है,अपनी बगिया की सुंदरता बढ़ाना है,

पेड़ हमे ऑक्सीजन देता है, पेड़ हमारे लिए खतरनाक कार्बन डाइऑक्साइड को सोखता है,

पेड़ हमारे लिए पर्यावरण स्वच्छ करता है,पेड़ हमारे लिए वर्षा उत्पन करता है,

पेड़ हमे सुंदर सुंदर फूल देता है,पेड़ हमारी आंखो को सकून देता है,

पेड़ हमे जलाने के लिए लकड़ी देता है,पेड़ हमे खाने के लिए फल देता है,

पेड़ हमे बीमारी से बचने के लिए ओषधि देता है,पेड़ हमे पीने के लिए स्वच्छ जल देता है,

पेड़ हमे बैक्टीरिया फ्री वातावरण देता है,पेड़ अपने पत्तों से भी हमे खाद्य पदार्थ देता है,

पेड़ इतनी सारी सुख सुविधाये हमे देते है लेकिन सोचना यह की हम उन्हें क्या देते

है,

पेड़ कहता है कि लोग मुझे पालने के बजाय उखाड़ कर फेंक देते है,पेड़ कहता है कि लोग पूजा के लिए कभी मेरी लकड़ी तोड़ते, कभी मेरे पत्ते तोड़ते हैं,

पेड़ कहते है कि लोग अपने घर बसाने के लिए मुझ पर आरी चलाते है,पेड़ कहते है कि सरकारें विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ कटवाती है,

पेड़ कहता है कि लोग जब तक मै स्वस्थ होता हूं मेरे फल खाते,मेरे द्वारा दी गई ऑक्सीजन लेते,पुराना होने पर मुझे काट कर मेरा जीवन खत्म कर देते है,

पेड़ कहते हैं कि मेरे द्वारा दी गई इतनी सेवाओं के बदले मानव मुझे क्या देता है

केवल नष्ट करता है मुझे काटता है,

पेड़ कहते है यदि हम नहीं होंगे तो पृथ्वी पर क्या होगा,

पेड़ कहते है क्या पृथ्वी पर हमारे बिना जीवन संभव होगा,

पेड़ लगाना है पुण्य कमाना है,पर्यावरण को बचाना है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational