पौराणिक कथाओं।
पौराणिक कथाओं।
पौराणिक कथाओं का भी हिन्दू धर्म से विशेष सम्बन्ध,
रामायण, महाभारत व गरूड़ पुराण से विशेष सम्बन्ध।
पौराणिक कथाओं का विस्तृत और विशालकाय संग्रह,
हिन्दू धर्म से सम्बंधित कई भाषाओं का विशाल संग्रह।
संस्कृत, तमिल और कई भाषाओं में ज्ञान की ही बातें,
सरल, विस्तृत रूप से लिखी नैतिक ज्ञान की ही बातें।
हिन्दू धर्म में मुख्य रूप से प्रचलित पुराण हमेशा होते,
सत्य हिन्दू धर्म में कुल मिला कर अठारह पुराण होते।
पुराणों से पहले वेदों ने भारत को विश्वगुरु था बनाया,
पुराणों ने सरल भाषा और कथाओं से स्थान बनाया।
वेदों की भाषा व शैली कठिन व पुराणों की सरल होती,
पुराणों में देवों, राजाओं, ऋषि मुनियों की कथाएँ होती।
चार वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद हुए हैं,
अठारह पुराण जैसे मुख्य गरूड़, अग्नि नारद पुराण है।
सदा स्कन्द पुराण, भविष्य पुराण बह्म पुराण प्रचलित,
तो श्रीमद्भागवत, वायु, विष्णु व वामन पुराण प्रचलित।
