STORYMIRROR

नये साल की शुभकामनाएं

नये साल की शुभकामनाएं

1 min
13.6K


दिसंबर तेजी से गुजर रहा है 

जैसे गरीब की बेटी जवान हो रही है

मत भेजना इस बार 

नये साल की शुभकामनाएं

पिछली बार की धरी पड़ी है छज्जे पर

कुछ काम न पड़ा उनसे 

उतारकर धूप दिखा दूंगा उन्हें ही 

नये साल की शुभकामनाएं 

नये लोगों को भेजना 

हम तो पहले से जुड़े हैं, नये जोड़ना 

 

और हो सके तो खुशी मनाने के लिए 

कोई फूल मत तोड़ना !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract