STORYMIRROR

निशब्द

निशब्द

1 min
16K


कहने को कुछ नही था

पर समझने को बहुत कुछ था

जो शायद कहने से नही समझाया जा सकता था

सारे शब्द निःशब्द खड़े हुए थे

एक नन्हे बच्चे की तरह

जो बोल नही सकते थे

लेकिन चाहते थे

उसकी मौन भाषा को,

कोई अक्ल से नही

दिल से पढ़े

अरमानों की खाली थाली में

ये फ़रमाइश नही रखते,

कि कोई दिखावे का अपनापन बेमन से परोसा जाए

इच्छा या अनिच्छा की गुंजाइश कहाँ रहती 

पेश करने की

क्या सब कुछ कहने से ही समझाया जा सकता है?

तो दिल से निकली आवाज़ ख़ुदा तक कैसे पहुँच जाती है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Doli Dixit

Similar hindi poem from Inspirational