STORYMIRROR

Anita Sudhir

Abstract

4  

Anita Sudhir

Abstract

नैतिक शिक्षा

नैतिक शिक्षा

1 min
5.7K

कच्ची मिट्टी के घड़े,सोच समझ कर ढाल,

उत्तम बचपन जो गढ़े,नैतिक होगा काल।


रहे गणित विज्ञान संग, नैतिक शिक्षा पाठ,

मूल तत्व को जानिये, चलिये उत्तम चाल।


उन्नत जीवन का रहे, नैतिकता आधार,

नैतिक मूल्यों से मिटे, गद्दारी का जाल।


नैतिकता मन में रखें, करें नारि सम्मान,

विकृत मानसिक जन रहें, ज्यों लग्घड़ की खाल।


महापुरुष की जीवनी, मन में भरती जोश,

नैतिकता की सीख दें, भारत माँ के लाल।


कीमत इसकी जानिये, नैतिकता अनमोल,

अंक विषय का जोड़िये, करें इसे तत्काल।


देशप्रेम ज्वाला जले, श्रेष्ठ नागरिक भाव,

हवन कुंड की अग्नि बन, जीवन समिधा डाल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract