STORYMIRROR

Kavi Sharad Wakeel

Inspirational

3  

Kavi Sharad Wakeel

Inspirational

नारी नारायणी

नारी नारायणी

1 min
344

नारी तुम नारायणी तुम जगत कल्याणी 

भावों का भंडार तुम प्रेम का आधार तुम 

नेह नयनों में धरती मधुर मुस्कान वारती 

जाने कौन सा रिश्ता ममता रूप फरिश्ता

माँ रूपी छांव तुम समर्पन का भाव तुम 

संस्कृती निभाती संस्कार पढ़ाती 

जगत जन्म दात्री विश्व पालन हारी 


सोलह श्रंगार पूर्ण पतिवरता सम्पूर्ण 

तपती धूप मे छाया स्नेह रूपी माया 

हर रिश्ते का मान अपने बच्चों की जान 

हिमालय सा धीरज धरती की सहनशीलता 

आँखो में हँसती मन में हो रोती 

महान तुम्हारा अभिनय कठिन तुम्हारा परिचय

नारी तुम नारायणी हो जगत की कल्यानी 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational