STORYMIRROR

shahu geta

Inspirational

3  

shahu geta

Inspirational

मॉं से बड़ा न कोई

मॉं से बड़ा न कोई

1 min
27.7K


है यह संसार बड़ा,

दुनिया का सब काम बड़ा,

राम बड़े श्याम बड़े

परंतु ना यहां पर कोई मॉं से बड़ा।


हर लड़की देखें रोज सपने बड़े-बड़े

परंतु मॉं बनने का सपना यह सबसे बड़ा।


हर व्यक्ति का यहॉं,

नाम बड़ा काम बड़ा,

परंतु मॉं के नाम, काम, सम्मान,

से ना है यहां पर कोई दूजा काम बड़ा।


है यह संसार बड़ा,

दुनिया का सब काम बड़ा,

राम बड़े श्याम बड़े,

परंतु, ना यहां पर कोई,

मॉं से बड़ा।


शिक्षा पाना चाहते सभी,

शिक्षा से नाम महत्वपूर्ण कोई बड़ा,

परंतु जो देश शिक्षा मॉं हमारी,

उस शिक्षा से ना कोई दूजा बड़ा,


तिरंगे से ना ऊंचा कोई,

परिवार से ना गहरा रिश्ता कोई,

परंतु मॉं के प्यार से

ऊंचा व गहरा प्यार ना यहां कोई।


है यह संसार बड़ा,

दुनिया का सब काम बड़ा,

राम बड़े श्याम बड़े,

परंतु, ना यहां पर कोई,

मॉं से बड़ा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational