STORYMIRROR

Sangeeta Modi

Inspirational

3  

Sangeeta Modi

Inspirational

मेरी जिन्दादिली

मेरी जिन्दादिली

1 min
245

जिंदगी को प्यार से जीने लगी हूं मैं

लगता है खुश रहने लगी हूं मैं

खुद को खुद से मिलाने लगी हूं मैं

नहीं मानती मैं बुरा अब किसी बात का।


बातों को हवा में उड़ाने लगी हूं मैं

देख कर अपने आप को ही आईने में

मन ही मन मुस्कुराने लगी हूं मैं

करूंगी अपने भी साकार सभी सपने।


वादा खुद से ही यह करने लगी हूं मैं

माना ख्याल सबका रखना आदत है मेरी

पर खयाल अपना भी अब रखने लगी हूं मैं

पूछते हैं सभी हुआ क्या है मुझे।


दरअसल फिर से जिंदादिल होने लगी हूं मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational