STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

मेरे पापा मेरे आदर्श

मेरे पापा मेरे आदर्श

1 min
237

मेरे पापा मेरे हीरो,मेरे पापा मेरे आदर्श,

मेरे पापा मेरे लिए सब कुछ, मेरा जीवन उनके मार्गदर्शन से परिपूर्ण,

पापा ने मुझे अंगुली पकड़ चलना सिखाया,पापा ने मुझे कलम पकड़ लिखना सिखाया,

पापा ने मुझे आत्मविश्वास के साथ बोलना सिखाया,पापा ने मुझे समाज में जीना सिखाया,

पापा ने मुझे पढ़ना सिखाया,पापा ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया,

पापा ने मुझे प्रतियोगिता में भाग लेना सिखाया,पापा ने अपना जीवन कैसे जीए सिखाया,

पापा ने मुझे निर्णय लेना सिखाया,पापा ने मुझे मुसीबतों का सामना करना सिखाया,

पापा ने मुझे निडरता से झूठ का सामना करना सिखाया,

पापा ने मुझे दुष्टों के सामने न झुकना सिखाया,

पापा ने मुझे आदर्शो का पालन करना सिखाया,पापा ने मुझे सफलता कैसे पाएं बताया,

पापा ने मुझे बड़ो का सम्मान करना सिखाया,

पापा ने मुझे लड़कियों व महिलाओं का सम्मान करना सिखाया,

पापा ने मुझे परीक्षा में भाग लेना सिखाया,पापा ने मुझे सुखद जीवन का मंत्र बताया,

मेरे पापा मेरे हीरो,मेरे पापा मेरे आदर्श,

मेरे पापा मेरे लिए सब कुछ, मेरा जीवन उनके मार्गदर्शन से परिपूर्ण।



এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi poem from Inspirational