STORYMIRROR

Anjali Sharma

Abstract

4  

Anjali Sharma

Abstract

मेला

मेला

1 min
452

मुन्नी पिंटू भोलू इमली खुश हैं सब बच्चे सारे 

सालभर करें प्रतीक्षा दस दिन आते मस्ती वाले 


रहता वीरान अँधेरा घना जहाँ कोई भी न फटकता 

वहां उजियारी लड़ियों से सजा हर साल दशहरा मनता 


दस मुंह वाला रावण और कुआँ मौत का अलबेला 

फालूदा घेवर चुस्की पापड़ी का स्वाद संग लाये मेला 


पर सबसे सुन्दर है वो खिड़की रूपहली और निराली 

जिसमें कल्लू सिंह दिखलाता कठपुतलियाँ मतवाली 


हीर राँझा राजा रानी और परियां पंखों वाली 

प्रेम के गीत गायें कभी और लड़ें कभी दे गाली 


धागों से बंधी हैं तब भी स्वांग हैं पूरा रचतीं 

पीली नीली सतरंगी चुनरी में कितनी सुन्दर लगतीं 


काश हम बच्चे भी ऐसी सुन्दर कठपुतली होते 

गाँव शहर घूमते फिरते और मन सबका मोहते 


जीवन है रंगमंच यहाँ हर पल कठपुतली का खेल 

मेले में आते जाते सब सुख दुःख का अनोखा मेल।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract