STORYMIRROR

Priya Kashyap

Inspirational

4  

Priya Kashyap

Inspirational

मैं एक आधुनिक नारी हूं

मैं एक आधुनिक नारी हूं

1 min
237

मैं पुराने ख्यालों की एक आधुनिक नारी हूं

 मैं अबला हूं नादान नहीं

 मैं कोई दबी हुई पहचान नहीं


अपने स्वाभिमान पर बलिहारी हूं मैं एक आधुनिक नारी हूं

है ताकत मुझ में खुद को सवारने की

 है काबिलियत मुझ में रिश्तो को निखारने की 

ना ही मैं अभिमानी हूं ना ही मैं लाचारी हूं

 क्योंकि मैं एक आधुनिक नारी हूं


इस पुरुष प्रधान समाज में मेरा भी एक विशेष स्थान है 

अगर झुकती हूं मैं किसी के आगे अपनों के हित में

 तो इसमें भी मेरा स्वाभिमान है

 मां, बहन, बेटी, पत्नी, ईश्वर के उपहार 

रखना धैर्य तुम खुद पर करना अपने क्रोध पर विचार 

हो जो भी त्रुटियां जीवन के इस चक्कर में 

रखती सोच सब पर हितकारी हूं

क्योंकि मैं एक आधुनिक नारी हूं


हूं समझदार पर रहती हूं नासमझ

 अपनी इच्छाओं को जाहिर नहीं करती मैं बेधड़क

 यह जो आधुनिकता है केवल है मेरे दिमाग में 

इस आधुनिकता की जरूरत है समाज में

जो रक्षक है संहारक भी 

मैं वो कृपाण दोधारी हूं 

जो सृष्टा है और युद्ध भी 

मैं वह भारतीय नारी हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational