STORYMIRROR

Garima Pant

Inspirational

4  

Garima Pant

Inspirational

मातृभूमि

मातृभूमि

1 min
179


हे मातृभूमि है देवभूमि तुमको शत-शत नमन हो,

वीरों की यह धरती तुम को शत शत नमन हो।

मातृभूमि की रक्षा के लिए हम सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे,

आने ना देंगे इस पर हम ऐसे कवच से ढक देंगे।

मातृभूमि हमें अपनी जान से प्यारी है,

कोई भी इसकी तरफ आंख उठा नहीं सकता।

दुश्मन जो आया पास इसके,उसको लहू से हम धो देंगे।

हो हरी भरी धरती अपनी,यह संकल्प हमारा है।

मातृभूमि में प्यार हो सबके बीच,यह दायित्व हमारा है।

मातृभूमि की रक्षा में हम,तन मन धन लुटा देंगे,

सैनिक ही नहीं अपितु हम भी लाल है तेरे,वक्त आने पर हम भी जान दे देंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational