STORYMIRROR

Garima Pant

Inspirational

4  

Garima Pant

Inspirational

कृष्ण आ जाओ धरती पर

कृष्ण आ जाओ धरती पर

1 min
253

कृष्ण इस साल तुम सच में जन्म ले लो ,

धरती पर पाप बढ़ रहे हैं, 

लोग इस दुनिया से पलायन कर रहे हैं,

 हे कृष्ण आ जाओ धरती पर,


 धरती को हरा-भरा कर दो, 

बांसुरी की धुन सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दो,

कृष्ण अपना सुदर्शन चक्र चलाओ,

 धरती से पाप मिटाओ,


 अमन चैन शांति हो हर जगह पर,

 घर घर पूजा की थाल सजे,

 मंदिर सारे पावन हो जाए,

 हर और प्यार की गंगा बहे,


 हे कृष्ण तुम ही नैया पार लगा, 

जो बिछड़े हुए सबको मिला दो,

 हे कृष्ण आ जाओ धरती पर,

 सबके कष्ट मिटा जाओ,


 भाई भाई मैं बैर हो रहा,

 पिता-पुत्र गैर हो रहा,

 बहनों की इज्जत तार-तार हो रही,

 सब की रक्षा तुम कर जाओ, 

 हे कृष्ण आ जाओ धरती पर।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational