आगमन
आगमन
1 min
7
क्या बताऊँ तुझे औ वावरे मन,
आज हो रहा है बेटे का आगमन-2
क्या खिलाऊ पिलाऊ उसे रे मन,
आज हो रहा है बेटे के आगमन,
नैना तरसे है उसके दीदार को,
आ रहा हैं वो आज शाम को,
कैसे स्वागत करू उसका रे मन
आज हो रहा है बेटे का आगमन,
बेटा आएगा आज जब पास में,
ले लूँगी उसे में भुज पाश मे,
माथा चूमूगी उसका आज रे,
आज हो रहा है बेटे का आगमन,
कितने वर्षों के बाद वो आज आएगा,
आज हम होली दिवाली मनाएंगे,
कर दू घर को में आज पावन रे,
आज हो रहा है बेटे का आगमन।।