STORYMIRROR

SOURABH SINGH

Abstract

4  

SOURABH SINGH

Abstract

माँ

माँ

1 min
463

माँ तू फिर मुझे वो बस्ता थमा दे 

मेरे कंधो पर से ये बोझ हटा दे 

मुझे मेरी मंज़िलो तक पंहुचा दे 

सुनसान रास्तो पर चलना सिखा दे 


मेरी हर दुआओ में शामिल है तू माँ 

ज़िन्दगी की रीत से वाकिफ है तू माँ 

तुझसे ही तो मेरी सारी खुशियाँ है माँ 

तेरे बिना तो में कुछ भी न माँ 


तू है तो मेरी शाम ढले है 

तुझसे ही तो मेरी सांसें चली है 

जो तू ना दिखे एक पल को भी 

तो फिर मुझे सब सुनसान लगे है 


माँ तू सबसे प्यारी है 

इस जग में सबसे न्यारी है 

तेरे से ही तो मैं पूरा हु माँ 

तेरे बिना तो मैं अधूरा हु माँ 


तेरे लिए कुछ कर के दिखाऊंगा 

अपनी मेहनत से कुछ बन के दिखाऊंगा 

तूने तो रास्ता दिखा दिया माँ 

अब मैं उस पर चल कर दिखाऊंगा 


एक दिन तू मुझ पर नाज़ करेगी 

मेरी सारी खुशियों पर तू राज़ करेगी 

मेरी गलतियों को माफ़ कर देना माँ 

तू मेरा संसार, मेरी अमानत है माँ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract