STORYMIRROR

Sakshi Yadav

Inspirational

4  

Sakshi Yadav

Inspirational

माँ

माँ

1 min
12

माँ तेरे चरणों में पाऊं

जीवन का सुख सारा,

तुमको जब भी याद किया

माँ कभी नहीं मै हारा।

हर कठिन समस्या का हल

माँ क्षण भर में दे देती हो,

गिरि-सा साहस है तुममें पर

दुख देख मेरा रो देती हो।

तुम ममतामय धारा हो

आकाश में ध्रुव तारा हो,

अंतः स्थल में प्रेम अनन्य

तुम माँ मेरी, मैं हुआ धन्य।

तुम पूछ रही, क्यों हाथ जोड़

सामने तुम्हारे आया हूं...

तुमने ही कहा ईश्वर पूजो

मैं तुम्हे पूजने आया हूं ।।


Rate this content
Log in

More hindi poem from Sakshi Yadav

Similar hindi poem from Inspirational