STORYMIRROR

Shreya Suyal

Inspirational

4  

Shreya Suyal

Inspirational

कोरोना

कोरोना

1 min
401

 क्या है ये बीमारी ?

 न सुना न देखा,

 हर किसी के जान पर बन आई,

 जिसे कहते है कोरोना।


 लोग घरों में बंद हुए,

 बंद हो गई दुकानें,

 दो साल घर में बीत गए,

 पर कोरोना हार न मानें।


 कितनी जाने चली गई,

 कितने अभी जूझ रहे है,

 कोरोना की इस जंग में,

 सभी मिलकर लड़ रहे हैं। 


 सोचा न था ऐसा होगा,

 घर स्कूल बन गए,

 बड़े - बड़े दफ्तरों के भी,

 दरवाजे बंद पड़ गए।


 वेक्सीन भी बन गई है,

 मगर सिर्फ उससे क्या होगा,

 सामाजिक - दूरी और मास्क से ही,

 कोरोना का अंत होगा।


 तो चलो हरायें कोरोना को,

 बातों को करके धारण,

 अपनों की जानें बचा सकेंगे,

 जब नियम कानून करेंगे पालन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational