STORYMIRROR

Dollie Mishra

Inspirational

4  

Dollie Mishra

Inspirational

कोरोना काल का कपिल शर्मा

कोरोना काल का कपिल शर्मा

1 min
23.3K

क्या बदलाव लाया कोरोना मगर,           

आओ चलो देखें अपना नगर।

सबसे पहले देखो अपने घर में,               

पर याद रखो कि बाहर

ना निकलना अपने घर से।


पापा, मम्मी, भाई, बहन सब

तुमको मिल जाएंगे,

मिलकर लूडो खेलेंगे पर

बाहर नहीं हम जाएंगे।


जब बालकनी से देखा दृश्य,             

जनता और गाड़ियां हो

गई सड़कों से अदृश्य। 


सड़कें हो गईं सूनी-सूनी,                  

पर कैसी है ये अनहोनी।


हर जगह आ रहे हैं जानवर,               

और हमारे पग नहीं पड़

रहे हैं घरों से बाहर।     


इस बीमारी से हम

निकल कर दिखाएंगे,     

कोरोना से बचेंगे और

दुनिया के लिए मिसाल बन जाएंगे।


यह मंत्र हम कभी ना भूलेंगे,                

बार बार हाथ धोएंगेऔर

सामाजिक दूरी बनाएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational