STORYMIRROR

Jeet Baral

Inspirational

4  

Jeet Baral

Inspirational

किताब

किताब

1 min
259

है तमन्ना यही बन जाऊं मैं एक किताब

रख लूं समेटे हर प्रहर -प्रहर का हिसाब

रह न जाए कहीं कोई पन्ना खाली

लिख लूं मैं सारे जहां का इतिहास

बन जाऊं मैं एक किताब

सुबह का सुरज शाम का सितारा

और एक नये कवि का प्रयास

बन जाऊं मैं एक किताब

अखंड सा काव्य संग्रह 

या खंडित हो अध्याय

शुर-वीरों का करता गान

बन जाऊं मैं एक किताब

प्रीति की होगी नई भाषा

और उसमे मित्रता की अनोखी परिभाषा

प्रेम पर हो जिससे अटूट विश्वास

बन जाऊं मैं एक किताब

हो ज्ञान का पिटारा और

विज्ञान का सहारा जहां

हो प्रगति बेहिसाब

बन जाऊं मैं एक किताब।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational