STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

किस पर लिखूं

किस पर लिखूं

1 min
280

अब तुम ही बताओ मैं क्या लिखूं

किस किस पर कविता लिखू

भूख पर गरीब की लिखूं

रोटी पर गरीब की लिखूं

किस पर लिखूं...


प्यासे प्यासे अधरों पर लिखूँ

पथराई पलटी आँखों पर लिखू 

तुम ही बताओ मैं किस पर लिखूं

किस पर अपनी कविता लिखूं

किस पर लिखूं...


पिया मिलन पर अपने गीत लिखू

चूड़ी बिछिया पर गीत लिखूं

पायल बिंदियां पर गीत लिखूं

सिंदूरी आँचल पर कोई राग लिखूं

किस पर लिखूं…


बताओ तो कोई राग सुनाऊं

या कोई संगीत सजाऊँ 

ख़ुद गाऊँ या गवाऊं

टूटी डोर को फिर से सजाऊँ

किस पर लिखूं…


अपनी प्रीत की रीत लिखू 

तुम बताओ मैं क्या लिखूं

किसकी पीड़ा पर क्या लिखूं

या अपनी ही पीड़ा बस लिखूं

किस पर लिखूं…


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational