STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

कभी खुद से बात करो

कभी खुद से बात करो

1 min
265

औरों से बात करना अच्छा है

पर कभी खुद से भी बातें

तो कर लिया करो।

अपने अंदर झांककर भी

कभी तो पढ़ लिया करो।


लीक पर तो सारी दुनियां चलती है

लीक से हटकर भी कभी

चल तो लिया करो,

औरों से बात करते करते

उम्र गुजर जाती है,

कुछ पल निकाल कर

खुद से भी बातें किया करो।


यकीन मानो

अनुभव बड़ा अच्छा होगा

खुद से बात करने पर

दिल को बड़ा सूकून मिलेगा ।


मन की अस्थिरता का

भाव भी मिटता जायेगा,

खुद से खुद की बात का

अनुभव बड़ा सुहाएगा।


ये अनुभव अद्भुत

बड़ा निराला होगा,

खुद ही खुद से बात करे

बस कोई कोई होगा।


लेकिन जो भी होगा

औरों से बिल्कुल अलग होगा,

क्योंकि खुद से बातें करने का

हर किसी में कहाँ दम होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract