STORYMIRROR

Monika Sharma

Inspirational Others

4  

Monika Sharma

Inspirational Others

जरूरी है

जरूरी है

1 min
327

मुकम्मल नहीं होती सबको खुशियाँ

इसलिए गम का होना भी जरुरी है

जैसे दिन के उजाले के साथ

निशा का अंधकार भी जरुरी है।


घमंड ज्यादा हो तो

ठोकर लगनी भी जरुरी है

जैसे सपनों के साथ

हकीकत की पहचान भी जरुरी है।


अच्छे वक़्त की चाह के लिए

बुरे वक़्त का होना भी जरुरी है

जैसे मेहनत के साथ

संयम रखना भी जरुरी है।


रिश्ते मजबूत करने हो तो

लड़ाई-झगड़े भी जरुरी है

पर बने रहे रिश्ते आपसी

तो सुझाव भी जरुरी है।


अंधेरा चाहे कितना हो गहरा

सूरज का निकलना जरुरी है

खाई हो जो समय की मात

तो सब कुछ आसान होना जरुरी है।


पड़े जो रिश्ते कमज़ोर

उन्हें छोड़ा नहीं करते

जैसे कटते सिर्फ नाखून है

उँगलियाँ तोड़ा नहीं करते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational