STORYMIRROR

Garima Kanskar

Abstract

4  

Garima Kanskar

Abstract

जान ले ली

जान ले ली

1 min
315

कितना आसान है ना

लोगो के लिये

ये कहना कि

उस व्यक्ति ने

आत्म हत्या करके

बहुत लगता किया


उसे बात करने की कोशिश

करनी चाहिये थी

शायद कोई हल

निकल जाता है

और वो हमारे बीच होता

पर आपको क्या लगता है


उसने कोशिश नहीं की होगी

उसने बहुत कोशिश की

बात करने की

पर किसी के पास

वक्त ही नहीं था

कोई उसे सुनने को

तैयार ही नहीं था


उसके दिल का शोर

इतना बढ़ गया

कि जोर जोर से

चीखने लगा

और चीखों ने

उसकी जान ले ली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract