इस भारत देश का मान है तिरंगा
इस भारत देश का मान है तिरंगा


इस भारत देश का मान है तिरंगा
हमारी आन, बान और शान का
प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा',
ये तिरंगा नही केवल,
चैन-ओ-अमन है, तिरंगा
सरहद पर कुर्बान होने वाले,
हर शहीदों का कफ़न है तिरंगा
तीन रंग से सजा तिरंगा
इसकी शान निराली है,
शक्ति, शांति, प्रगति,
और बसती इसमें खुशहाली है,
देशभक्ति के रंग में रंगा, है तिरंगा
हर रंग निराला में निराला है तिरंगा
चंदन की माटी से महके, तिरंगा
माथे पर केसरी रंग सजा के, तिरंगा
श्वेत ह्रदय में अशोक चक्र विराजे
हरित रंग के आँचल में शोभा न्यारी लागे
ऐसा मेरा अभिमान तिरंगा .........!