ईदी
ईदी
आज अम्मी परदे से तलाक मांगती हूँ
बस अच्छी तालीम का हक मांगती हूँ
अब्बू आज मैं ईदी मांगती हूँ
नहीं है चाह मुझे मटन बिरयानी की
बस दो वक़्त पेटभर खुराक मांगती हूँ
अब्बू आज मैं ईदी मांगती हूँ
कई तोड़ दिए ख्वाब इबरत की घुटन में
बस नयी उम्मीदों का इश्राक मांगती हूँ
अब्बू आज मैं ईदी मांगती हूँ
बहुत जुबां बंद रखी शरियत की अज़ल में
बस खयालों की आज़ादी बेबाक मांगती हूँ
अब्बू आज ईदी मांगती हूँ
तलाशा बहुत है इंसानों में खुदा को “निधि”
बस अजनबी अल्लाह की फिराक मांगती हूँ
अब्बू आज मैं ईदी मांगती हूँ।
इबरत – चेतावनी, डांट
तालीम – शिक्षा
शरियत – इस्लाम धर्म के क़ानून
अज़ल – नित्यता, अनंतकाल से चला नियम
फिराक – तलाश
इश्राक – सुबह
बेबाक – बोल्ड,
नापाक – अपवित्र
