STORYMIRROR

Bishakha Kumari Saxena

Inspirational

4  

Bishakha Kumari Saxena

Inspirational

हमारी प्यारी हिंदी

हमारी प्यारी हिंदी

1 min
305

हमारी राष्ट्रभाषा है हिन्दी, 

मेरी लेखनी की अभिव्यक्ति है हिन्दी। 

प्रेम सूत्र में बंधी सबकी पहचान कराती, 

अनेकता में एकता का सम्मान है हिंदी। 


हमारी हिन्दी सबसे प्यारी भाषा, 

जैसे हो दुल्हन की माथे की प्यारी-सी बिंदी। 

सबके मन में अमृत रस घोलती, 

सारी भाषाओं की अनोखी हमजोली मेरी हिंदी। 


पूरे विश्व की आन, बान, शान बन जाती, 

भारत माँ के गोद में जन्मी अपनी हिंदी। 

हृदय पटल पर कोरे काग़ज़ के भांति रहती, 

हमारी अभिमान और जीवन की उन्नति हिंदी। 


हिंदी दिवस मनाते हैं ताकि, 

अपनी मातृभाषा से सब जुड़ सके। 

हिंदी है हम सबको एक सूत्र में जोड़ती, 

ताकि, जीवन आधार को समझ सके। 


हिंदी ही हम सबको मिलाकर चलती, 

हमें जीवन के प्रति सम्मान से जीना सिखाती। 

इस धरा की सर्वश्रेष्ठ भाषा है हमारी हिंदी, 

जो एक अनोखे बंधन में सबको बाँधती हिंदी। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational