हम जनरेशन सवाल वाली हैं”
हम जनरेशन सवाल वाली हैं”
हम वो पीढ़ी नहीं
जो हर बात पर “जी हाँ” कह दे,
हम वो जनरेशन हैं
जो आईने से भी सवाल कर ले।
हमें सिखाया गया था—
चुप रहो,
तबीयत के नाम पर ज़ुल्म सहो,
मगर हमने सीखा—
अपने हक़ में डटकर खड़े रहो।
रिश्ते अगर इज़्ज़त से बड़े हो जाएँ,
तो ऐसे रिश्तों को अलविदा कहना सीख लिया है हमने।
अब हम मोहब्बत भी वहीं करते हैं
जहाँ खुद को खोना न पड़े।
हमें डराया गया अकेलेपन से,
पर तन्हाई ने ही हमें मज़बूत बनाया।
अब भीड़ में घुटने से बेहतर
अकेले चलना ही हमें भाया।
हम टूटते हैं,
पर बिखरते नहीं।
हम रोते हैं,
पर झुकते नहीं।
हम वो जनरेशन हैं—
जो विरासत में मिली चुप्पी तोड़ रही है,
और अपने नाम से अपनी पहचान जोड़ रही है।
