STORYMIRROR

18.Sibasish Parida

Abstract Classics

4  

18.Sibasish Parida

Abstract Classics

हम बात करेंगे

हम बात करेंगे

1 min
315

खुलने लगे हैं शहर आओ मुलाकात करेंगे,

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


दिल के खिड़की खोल गुप्तगू ख़ास करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


जितनी हैं उलझनें सबका पर्दा फाश करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


अधूरी से ख्बाबों को पुरा करेंगे 

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


तुम्हारे सारे गमों को खुशियों में बदल देंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


काम काज जो भी हो हम मिलेंगे 

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


भरोसा रखो मजे भी बहुत आएंगे

बस 'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


अपनें ‌मिलो किए सफर को बयान करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


तेरी हसरतें मेरी हसरतें दोनों का मेल करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


ताउम्र किए हुए वादों को याद करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


पास हों या दुर हो एक दुसरे कि याद करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


जब तक पास है मिलते हि रहेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


कभी ना बिछड़ने कि दुया रब से करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


अगर कभी बिछड़े तुझे ढुंढने कि कोशिश करेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


तु मिले या ना मिले हम कोशिश जारी रखेंगे

'मोबाइल' मत लाना हम बात करेंगे


मिलना बिछड़ना हम क्या हि करेंगे 

अगर तुम मिल गई 

तो हम जरूर बात करेंगे जरूर बात करेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract