STORYMIRROR

Meenakshi Chauragade

Inspirational

4  

Meenakshi Chauragade

Inspirational

गुम हो गई वह

गुम हो गई वह

1 min
375

गुम हो गई है एक लड़की 

तुमने देखा है उसे कहीं


वह हवा सी इठलाती है

बात बात पर मुस्काती है 

काले घुंघराले बालों वाली 

हिरनी सी चमकीली आंखों वाली

गुम हो गई एक लड़की

तुमने देखा है उसे कहीं


वह उन्मुक्त विचारों वाली

वह आकाश में उड़ान भरने के

सपने देखा करती है

जो सदा आगे बढ़ने को

आतुर रहती है

बहुत ढूंढा पर ना मिली कहीं,

गुम हो गई एक लड़की

तुमने देखा है उसे कहीं


एक दिन ऐसा लगा जैसे

मिल गईं है वह लड़की


नाम तो वही है,

चेहरा भी बिल्कुल मिलता है,

पर यह नहीं है वह,

यह पत्थर सी बेजान है,

इसके ना तो सपने है

ना ही उड़ान है,

यह कुछ कहना चाहती है

बस चुप्पी साधे रहती है,

कुछ कह न पाती है ,

इसकी आंखें भी निस्तेज है,

कुछ डरी सहमी सी दिखती है,

यह नहीं है वह लड़की

गुम हो गई एक लड़की,

तुमने देखा है उसे कहीं,


कभी कभी कुछ लड़कियां

ऐसे ही गुम हो जाती हैं

वक्त के भंवर में कहीं खो जाती हैं,

फिर दुबारा न मिल पाती हैं।


गुम हो गई एक लड़की,

क्या तुमने देखा है उसे कहीं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational