STORYMIRROR

Karishma Kumari

Abstract Romance

4  

Karishma Kumari

Abstract Romance

गीत और गज़ल लिखने वाले

गीत और गज़ल लिखने वाले

1 min
243

गीत और गज़ल, लिखने वाले 

शायर हो या हो, लेखक दीवाने 

या हो कोई, नायक पुराने

मेरे सवालों का, जवाब दो, दो ना.........


गीत और गज़ल, लिखने वाले 

शायर हो या हो, लेखक दीवाने 

या हो कोई, नायक पुराने 

मेरे सवालों का, जवाब दो, दो ना...........


छाई है मुझपे, क्यूँ खुमारी 

सुनी हैं जबसे, गज़लें तुम्हारी

छाई है मुझपे, क्यूँ खुमारी

सुनी हैं जबसे, गज़लें तुम्हारी


जाने कैसा है, ये जादू

क्यूँ न रहा मेरा, मुझपे काबू

मेरे सवालों का, जवाब दो, दो ना...........


क्यूँ भाए मन को, तुम्हारे गाने 

लगते हैं क्यूँ ये, मुझको सुहाने

क्यूँ भाए मन को, तुम्हारे गाने

लगते हैं क्यूँ ये, मुझको सुहाने


हर पल इन्हें क्यूँ, सुनने लगी हूँ 

अलग से सपने क्यूँ, बुनने लगी हूँ 

मेरे सवालों का, जवाब दो, दो ना............


तुम्हारी याद में, दिल मेरा धड़के

एक झलक को, जिया भी तड़पे 

तुम्हारी याद में, दिल मेरा धड़के

एक झलक को, जिया भी तड़पे

उलझी हुई क्यूँ है, मेरी कहानी


क्यूँ बन गई मैं, तेरी दीवानी 

मेरे सवालों का, जवाब दो, दो ना............

गीत और गज़ल, लिखने वाले

शायर हो या हो, लेखक दीवाने


या हो कोई, नायक पुराने

मेरे सवालों का, जवाब दो, दो ना...........

        फिल्म = मैंने प्यार किया ।

        गाना= मेरे रंग में रंगने वाली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract