STORYMIRROR

bhavna vidhani

Inspirational

4  

bhavna vidhani

Inspirational

एक कप चाय

एक कप चाय

1 min
328


चलो मिलकर एक साथ फिर वो पुराने पल जीते हैं,

एक गर्म चाय का प्याला फिर एक साथ पीते हैं।

गर्म चाय की तरह पुराने पलों की गरमाहट को ताजा करें,

आओ फिर एक साथ मिलकर हम अपने राज साझा करें।


जिंदगी की भाग दौड़ में हम जीना ही भूल गए हैं,

अपनों को पीछे छोड़ अनजानी राहों में निकल गए हैं।

चलो फिर एक बार पुरानी राहों पर लौट चलते हैं,

बचपन के पुराने दोस्तों से फिर गले मिलते हैं।


चाय के प्याले के साथ कितने किस्से जुड़े हैं हमारी यादों के,

वो दोस्तों की महफिल और दिन हंसी वादों के।

अब सब अपनी अपनी दुनिया में मशगूल हो गए हैं,

वो प्यार से बंधे दोस्ती के रिश्ते को तोड़ से गए हैं।


चलो भूल जाते हैं सारे शिकवे गिले हम अपने,

एक गर्म चाय पहले के साथ फिर साकार करते हैं अपने सपने।

मिलकर बैठते हैं आज दोस्त सब एक साथ,

पुरानी यादों के साथ साथ लेते हैं गर्म चाय का स्वाद।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational